Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मनुष्य को बुराईयों का दान कर जीवन पवित्र एवं सुखी बनाना चाहिए



0 रक्षाबंधन पर्व उपलक्ष्य में ओम शांति ब्रह्मा कुमारीज आश्रम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
शुभ न्यूज महोबा। ओम शांति ब्रह्मा कुमारीज आश्रम महोबा में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के संयुक्त अध्यक्ष राजी गुप्ता, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, अधिवक्ता मुलायम सिंह, डा0 डीआर द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया, इसके बाद आश्रम के लोगों द्वारा अतिथियों का तिलक व बैज लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली से आए राजयोगी ग्रुप के अनिल ने सभी मौजूद भाई बहनों को एक्टिविटी कराई साथ हरि ने सभी को प्रशन्न रहने के गुर सिखाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मीरा दीदी ने रक्षा बंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा, रक्षा बंधन एक पवित्र त्यौहार है और सभी त्योहारों में श्रेष्ठ है। कहा कि हम सभी परमात्मा के बच्चे है, इसलिए आपस में हम सब भाई और बहन हैं, हमारा रक्षक स्वयं परमात्मा हैं और हमारी रक्षा श्रेष्ठ विचारों से होती है, इसलिए भगवान की डोर में बंधना ही सच्चा रक्षा बंधन है। बताया कि परमात्मा ने कहा है कि बुराइयों का दान करना चाहिए जिससे हमारा जीवन पवित्र एवं सुखी बने और हर दर्द का निवारण हो सके।
बीके राजेश बहन ने बताया कि खुश रहने के लिए हमें पहले सकारात्मक ज्ञान के चिंतन की आवश्यकता होती है, जिससे हम अपने जीवन में सही और गलत की पहचान कर पाते है। कहा कि किसी वस्तु के मिलने पर हमें स्थाई खुशी नहीं मिलती अल्पकाल की खुशी मिलती है। अगर हमें सदा खुश रहना है तो सबके प्रति सकारात्मक सोच रखना चाहिए। बीके उपदेश बहन ने क्रोध के बारे में बताते हुए कहा कि क्रोध हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन है और क्रोध से पानी के मटके भी सूख जाते हैं इसलिए हमें क्रोध नहीं करना है। बीके श्वेता बहन एवं बीके साक्षी बहन ने सकारात्मक सोच कैसे रखे इसके बारे में जानकारी दी। अंत में सभी भाई को रक्षा सूत्र बंधाते हुए मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर स्वीटी, अर्चना, राखी परमानंद पटेरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad