Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

टीकमगढ़ में गूँजा साहित्य का सुर – कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में उमड़ा रस, स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान-2025 उदयपुर के डाॅ.बनवारी पारीक 'नवल' को मिला कवि सम्मेलन में राजस्थान, उ.प्र. और म.प्र. के कवियों ने धूम मचाई


टीकमगढ़। म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में विभिन्न साहित्यिक सम्मान प्रदान किए गए।स्व. पन्नालाल नामदेव 12वां स्मृति साहित्य सम्मान-2025: इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान उदयपुर (राजस्थान) के डाॅ. बनवारी पारीक 'नवल' को उनके लघुकथा संग्रह ‘यादों का झरोखा’ के लिए प्रदान किया गया। उन्हें ₹1100 नकद, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।अब तक यह सम्मान साहित्यकार नवीन खण्डेलवाल (इंदौर), डाॅ. रूखसाना सिद्दीकी (टीकमगढ़), गोपाल कौशल (नागदा), देवेन्द्र कुमार मिश्रा (छिंदवाड़ा), डाॅ. गौरीशंकर उपाध्याय (झाँसी, उ.प्र.), डाॅ. राज गोस्वामी (दतिया), गोकुल सोनी (भोपाल), कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (गाडरवाड़ा), चोबाराम बादल (उन्हेन, छत्तीसगढ़), डाॅ. एम.एल. प्रभाकर (पृथ्वीपुर) एवं गोविन्द पाल (भिलाई, छत्तीसगढ़) को मिल चुका है।

स्व. रूपाबाई नामदेव 11वां स्मृति साहित्य सम्मान-2025:

यह सम्मान बुंदेली कवि श्री रामानंद पाठक ‘नंद’ (नैगुवां, निवाड़ी) को बुंदेली साहित्य में उल्लेखनीय योगदान हेतु दिया गया।

श्री खरे स्मृति प्रथम साहित्य सम्मान-2025:

यह सम्मान दतिया के श्री विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ को उनकी कृति ‘चतेउर’ के लिए प्रदान किया गया।

पत्रिका एवं पुस्तक का विमोचन:

कार्यक्रम में राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ द्वारा संपादित जिले की एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ का 20वां अंक-2025 तथा यदुकुलनंदन खरे की कृति ‘ऐसा भी होता है’ का विमोचन भी किया गया।

कवि सम्मेलन में छाया काव्य रस:


सम्मान समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान से ख्यातिप्राप्त कवियों ने शिरकत की। प्रमुख कवियों में डाॅ. बनवारी पारीक 'नवल' (उदयपुर), जगदीश सिंह जी राव ‘विश्वासलोक’ (उदयपुर), विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ (दतिया), आमिल हबीबी (छतरपुर), ब्रजवासी राय ‘सरल’ (सागर), बालकिशन जोशी (राठ), रामानंद पाठक ‘नंद’ (निवाड़ी), गोविन्द सिंह गिडबाहा (ललितपुर, उ.प्र.), प्रमोद मिश्रा (बल्देवगढ़), डाॅ. डी.के. सोनी (बड़ामलहरा), राम सहाय राय (रामगढ़), महेन्द्र चौधरी (जतारा), यदुकुलनंदन खरे (बल्देवगढ़) सहित स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की गरिमा:

समारोह की अध्यक्षता डाॅ. बनवारी पारीक 'नवल' ने की। मुख्य अतिथि विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ और विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह जी राव ‘विश्वासलोक’, रामानंद पाठक ‘नंद’ तथा यदुकुलनंदन खरे रहे।

कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया और आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष व संयोजक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने किया।

करीब तीन घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने काव्य रस का भरपूर आनंद लिया।


     समीर खान 

!! शुभ न्यूज़ टीकमगढ़ !!

मो +91 9424573863 !!


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad