टीकमगढ़।आज रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में भाजपाइयों ने पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया का सम्मान किया। गौरतलब है कि धीरज पटैरिया मध्यप्रदेश के जिलों में अटल यात्रा के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं का सम्मान कार्यक्रम चला रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने टीकमगढ़ की यात्रा की। जहां जिला भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी इस भूमिका की प्रशंसा करते हुए सम्मान किया।सम्मान करने वालों में भाजपा नेता रोहित खटीक , अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, आशुतोष भट्ट, जनमेजय तिवारी, संजय श्रीधर स्वप्निल तिवारी व सौरभ खरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
!! शुभ न्यूज़ टीकमगढ़ !!
मो +91 9424573863 !!

