Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, भाजपाइयों ने लगाई स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू


टीकमगढ़। आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो वहीं भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में व भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें संख्या बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से मनोज देवलिया, अंकित तोमर, नरेश तिवारी, मुन्ना लाल साहू,विभा श्रीवास्तव, आदित्य योगी, पंकज प्रजापति, प्रियंक चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव , राकेश राजपूत, मीरा खरे, चंद्रभान आदि उपस्थित रहे।तो वहीं स्वच्छता अभियान के तहत मंडल स्तर पर मंदिरों के आसपास व पब्लिक जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाये रखने के लिए झाड़ू उठाकर सफाई की। झिरकी बगिया के पास हुए स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ अभय प्रताप सिंह यादव , पूर्व विधायक अजय यादव ,मनोज देवलिया, रोहित खटीक, अश्वनी चढ़ार,अभिषेक खरे रानू, अंकित तोमर, रीतेश भदौरा, प्रतेंद्र सिंधई, जनमेजय तिवारी, नरेश तिवारी, अरविंद खटीक, देवेंद्र नापित,शोभरन कुशवाहा, सुशीला राजपूत, रघुवीर राजपूत, जाहिद खान, विभा श्रीवास्तव, मीरा खरे, रिंकी भदौरा, पुष्पा यादव, संध्या सोनी,युगल किशोर व्यास, शुभम व्यास, पंकज प्रजापति,चीकू यादव ,आदित्य योगी,अक्षय प्रताप सिंह, मनोहर अहिरवार, देवेंद्र सेन, धमेंद्र सिंह परमार, विनोद कड़ा,अजय परमार, हिमांशु तिवारी, संस्कार रजक, हनी जैन, लक्ष्मीकांत कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीण मंडल द्वारा कारी नगर परिषद में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें जनमेजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोधी, अध्यक्ष जानकी राजकुमार विश्वकर्मा, मनोज पंडित व कमलापत तिवारी सहित अन्य नगर वासी उपस्थित रहे, बल्देवगढ़ मंडल में स्वच्छता कार्यक्रम ग्वाल घाट पर मनाया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष बारेलाल नंदू भैया चौरसिया सहित अन्य मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे, पलेरा में मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा द्वारा, खरगापुर में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, विनोद वंशकार के द्वारा, कुडीला में सुरेंद्र लोधी द्वारा, सावरकर मंडल में विभा श्रीवास्तव द्वारा ,बुडेरा मंडल में रामा रजक द्वारा, बड़गांव मंडल में सुनील रैकवार द्वारा तथा जतारा मंडल में रोहित चौरसिया सहित सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।




!! शुभ न्यूज़ टीकमगढ़ !!

मो +91 9424573863 !!



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad