टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष शिवमोहन गिरी के साथ आज सर्किट हाउस के पास लगने वाले जैविक हाट बाजार का निरीक्षण किया तथा जैविक खेती कर सब्जियां उगाने वाले किसानों से बातचीत की।कलेक्टर ने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए कि सभी जैविक खेती करने वाले किसानों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाए एवं उनका प्रमाणीकरण भी सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान श्यामबिहारी कुशवाहा, किशन कुशवाहा, ग्यासी रैकवार, परमानंद कुशवाहा से उनके खेती के तरीके और उगाई जाने वाली सब्जियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान संघ के सहयोग से ये किसान जैविक खेती कर प्रत्येक रविवार को जैविक हाट बाजार के माध्यम से नगरवासियों को सब्जियां उपलब्ध कराते हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र श्रीवास्तव, अवधेश गिरी गोस्वामी, पवन पुरी तथा सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग अजय रोहित सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
शुभ न्यूज़ 9424573864


