टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से ग्राम पंचायत बौरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के तहत जिला स्तर व मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निशुल्क दवाई व आवश्यक परामर्श योग्य डॉक्टरों द्वारा दिया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत बौरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया , जहां बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया व योग्य डॉक्टरों से परामर्श लेते हुए निशुल्क दवाइयां प्राप्त की और भाजपा शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव , मनोज देवलिया, आशुतोष भट्ट, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार, कार्यक्रम संयोजक संजय श्रीधर व देवकांत शेषा, सरपंच मेघा उमेश अहिरवार,शोभरन कुशवाहा, प्रजातंत्र गंगेले, पंकज प्रजापति, रिंकी भदौरा,पुष्पा यादव ,श्याम यादव, प्रवीण नामदेव, शुभम व्यास , शक्ति सिंह राय आदि उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा शासन में गरीबों के कल्याण के लिए जनहित कारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, स्वस्थ समाज का सपना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है,सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर तक कार्यक्रम किया जा रहे हैं। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, स्वस्थ निरोगी काया ही विकास की ओर प्रथम कदम होता है।
भाजपा की ओर से सरोज राजपूत की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बौरी में किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
September 18, 2025

Tags