टीकमगढ़। आज सभी सोलह मंडलों पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। भाजपा 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला संयोजक विकास यादव एवं जिला सहसंयोजक स्वप्निल तिवारी रहे। भाजपा ने सभी सोलह मंडलों पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की, उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया, देश हित में उनके किए गए अनुकरणीय कार्यो को याद किया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं स्वदेशी निर्मित वस्तुएं उपयोग करने का संकल्प लिया, लोकल फार वोकल को सार्थक बनाते हुए मिट्टी के दिए व खादी वस्त्र खरीदें। भाजपा नगर मंडल द्वारा गांधी चौराहे पर हुए
पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, अश्विनी चढार, मनोज देवलिया, रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, प्रतेंद्र सिंधई, सावरकर मंडल अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत, पुष्पा यादव, रिंकी भदौरा, मीरा खरे, संध्या सोनी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,प्रफुल्ल द्विवेदी ,मुन्नालाल साहू, अनीश खान, शक्ति सिंह राय, अरविंद खटीक, सतेंद्र ठगन, जिनेंद्र धुवारा, रविंद्र श्रीवास्तव,गोकुल प्रजापति, दामोदर अहिरवार, रोहित वैसाखिया, देवेंद्र नापित,डॉ सुमित उपाध्याय, देवेंद्र सेन, शुभम व्यास, सूरज कड़ा, पंकज प्रजापति, आकाश अवस्थी, हिमांशु जैन,हनी जैन, संस्कार रजक, अक्षय सिंह परमार, सुरेश दोंदरिया, अंशुल सोनी, सौरभ कठैल,अजय परमार, नूर अंसारी, संजीव श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीण मंडल में मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में, कुंडेश्वर मंडल में मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार के नेतृत्व में, बड़गांव मंडल में मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार के नेतृत्व में, बुडेरा मंडल में मंडल अध्यक्ष रामा रजक के नेतृत्व में, बल्देवगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष बारेलाल चौरसिया नंदू के नेतृत्व में, पलेरा मंडल में मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा के नेतृत्व में, खरगापुर मंडल में मंडल अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में, देरी मंडल में मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में,कुडीला मंडल में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी के नेतृत्व में,चंदेरा मंडल में मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में, जतारा मंडल में मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया के नेतृत्व में, थरबराना मंडल में मंडल अध्यक्ष रधुवीर राजपूत के नेतृत्व में व बम्होरी कलां मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए स्वच्छता करने और स्वदेशी वस्तूएं प्रयोग करने का संकल्प लिया।


