Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

टीकमगढ़ में महिला सुरक्षा को नई दिशा — 37% तक घटे महिला अपराध,एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नवाचारों से बदला जिले का माहौल


टीकमगढ़, 12 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास अब ठोस परिणाम दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के परिणामस्वरूप जिले में महिला अपराधों में लगभग 37 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में शीलभंग के मामलों में 21.33%, दहेज हत्या में 16.6%, दहेज प्रताड़ना में 50.5% और भ्रूण हत्या में 42.8% की कमी आई है। यह सफलता पुलिस और समाज की संयुक्त भागीदारी का परिणाम है।

महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए “नवपहल” के अंतर्गत नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा, परिवार जोड़ो और मजनू जैसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों से न केवल अपराधों में कमी आई है, बल्कि महिलाओं का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा है।

✨ नीड अभियान से भ्रूण हत्या में कमी,

✨ परी से 55,000 से अधिक बालिकाएँ जागरूक,

✨ भरोसा से 6,000 से अधिक युवतियों को मार्गदर्शन,

✨ परिवार जोड़ो से 72 परिवार टूटने से बचे,

✨ मजनू अभियान से छेड़छाड़ के मामलों में कमी दर्ज हुई।

जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है तथा हेल्पलाइन 112 व 1090 के माध्यम से त्वरित सहायता दी जा रही है।

एसपी मंडलोई ने कहा कि “टीकमगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा को समाज की साझा जिम्मेदारी मानकर कार्य कर रही है।”

टीकमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है — किसी भी महिला संबंधित अपराध की सूचना तुरंत 112 या 1090 पर दें।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad