हाथों में मेहदी लगाये बैठी रही दुल्हन, खुशियां मातम में बदली, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, गुस्सायें परिजनों ने लगाया जाम
छतरपुर। अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए जितना हो सका लडक़ी के पिता ने सब कुछ किया, शादी के लिए मैरिज गार्डन किया, बारातियों के ठहरने का इंतजाम किया, उनका पूरे मान के साथ स्वागत सतकार किया, खाने पीने का इतजाम किया लेकिन फिर भी दहेज लोभियों की इच्छायें पूरी नहीं हुई। शादी की रशमें चल रही थी सभी लोग खुश थे लेकिन दुल्हे और दूल्हे के परिजनों की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण दहेज लोभी बारात वापस लेकर लौट गये। देखते ही देखते सभी खुशियां मातम में बदल गई। चारों तरफ रोने की आवाजे सुनाई देने लगी। हाथों में मेहदी लगाये बैठी नई नवेली दुल्हन और उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। लडक़ी के परिजनों ने दुल्हे पक्ष से बारात वापस न ले जाने के लिए रो-रोकर आरजू मिन्नते की लेकिन दहेज लोभियों ने उसकी एक न सुनी और बारात लेकर चले गये। यहां गुस्सायें परिजनों ने नौगांव रोड पर जाम लगा दिया और दुल्हे सहित दुल्हे पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग की।
शहर के नौगांव रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में कुशवाहा परिवार की शादी समारोह चल रहा था, टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना अंतर्गत ग्राम हिनौता निवासी नीतू की शादी देरी रोड निवासी गोरव से हो रही थी। दुल्हन सज सबर कर तैयार थी, दुल्हन के सभी परिजन बारात के स्वागत के लिए पलके पिछाये तैयार थे। दूल्हा घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर मैरिज गार्डन पहुंचा।
बारातियों का गेट पर ही स्वागत सतकार किया गया। बारात मैरिज गार्डन के अंदर पहुंची। एक तरफ दुल्हन और दुल्हे की रश्में चल रही थी और दूसरी तरफ बारातियों का खाना। सभी लोग खुश थे। बताया जा रहा है कि दुल्हा और दुल्हन की वरमाला के बाद दहेज की मांग को लेकर सारे खुशियां मातम में बदल गई। जैसे ही दुल्हे के परिजनों ने शादी करने से इकार किया और बारात वापस ले जाने की बात कहीं तो दुल्हन पक्ष के लोग सहम गये। काफी आरर्जू मिन्नत के बाद दहेज लोभी बारात वापस ले गये। इसके बाद सुबह लडक़े पक्ष के लोगों ने नौगांव रोड पर जाम लगा दिया।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी की समझाइस के बाद खुला जाम
जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गये। जहां पर गुस्सायें लडक़ी के परिजन सडक़ पर जाम लगाये बैठे थे। थाना प्रभारी अरङ्क्षवद सिंह दांगी ने पहले उनसे बात की इसके बाद पूरा मामला समझ ने के बाद उन्हें कार्यवाही का आश्वान देते हुए उन्हें समझाइश दी और जाम को खुलवाया। फिलहाल सभी लडक़ी पक्ष के लोग अब ओरछा रोड थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा रहे है।




.jpg)