Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

ओरछा को मिलेगा नया लिंक हाईवे, सिंधिया ने गडकरी को लिखा पत्र विश्व धरोहर नगरी के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार


टीकमगढ़। श्री राम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा को विश्व धरोहर के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आवागमन सुविधा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशेष पहल की है।

उन्होंने हाल ही में ओरछा से तिगैला के मध्य आजादपुरा के पास सीमित ऊँचाई वाले रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कराया, जिससे लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिली है। अब श्री सिंधिया ने झांसी-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए एक ओरछा लिंक ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे के निर्माण हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जल मार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।

श्री सिंधिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि श्री राम राजा सरकार की विश्व स्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस हाईवे बाईपास की अत्यंत आवश्यकता है। इससे आवागमन सुगम होगा और शहर में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी।


भाजपा नेता विकास यादव ने बताया कि प्रस्तावित ओरछा लिंक ग्रीन फील्ड लेन हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-सागर के वनगाय खास से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-खजुराहो पर ओरछा तिगैला के पास जुड़ेगा। यह मार्ग फोरलेन बनाया जाएगा और इसके मध्य एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

श्री यादव ने आशा व्यक्त की है कि श्री सिंधिया के पत्र लिखने के बाद केंद्र सरकार जल्द ही इस महत्वपूर्ण हाईवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे ओरछा के विकास को नई गति मिलेगी और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad