छतरपुर। इस बार छतरपुर में हुए बार संघ के चुनाव ऐतिहासिक रूप से दिलचस्प रहे। वकीलों के संगठन बार संघ के लिए होने वाला यह चुनाव पहले कभी इतना चमक और धमक वाला नहीं रहा। कई दिलचस्प घटनाएं इस बार के चुनाव में सामने आईं, लेकिन आखिरकार यह चुनाव संपन्न हो गया है। बार संघ के अध्यक्ष के तौर पर एडवोकेट शिवप्रताप सिंह चौहान 'रिशुÓ को कमान मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एडवोकेट शिवप्रताप सिंह चौहान ने 323 वोट हासिल कर 101 वोट से राकेश कुमार दीक्षित को यह मुकाबला हराया है। राकेश दीक्षित को कुल 222 वोट मिले। इसके अलावा नरेन्द्र कुमार खरे, विनोद दीक्षित, नरेन्द्र त्रिवेदी, रामनारायण कुशवाहा और मनोज व्यास भी अध्यक्ष की रेस में पराजित हुए। बार संघ में दो उपाध्यक्षों को चुना जाना था, महिलाओं की ओर से रश्मि यादव और पुरुषों की ओर से लखन दुबे उपाध्यक्ष चुने गए। सचिव के रूप में एडवोकेट अनिल द्विवेदी ने वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव को नजदीकी मुकाबले में सिर्फ 8 वोट से शिकस्त दी है। सहसचिव के रूप मे सुरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष पटैरिया, ग्रंथपाल के रूप में मुकेश कुमार बाजपेयी चुने गए, तो वहीं सुधांशु शरण दीक्षित, हरिशंकर कुशवाहा और अजय बिंदुआ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
किसे कितने वोट मिलेअधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम रात्रि करीब 3 बजे घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर शिवप्रताप सिंह चौहान (रिशु) ने 323 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार दीक्षित (222 मत) को 101 मतों से हराया। अन्य उम्मीदवारों में नरेंद्र खरे 121, विनोद दीक्षित (गुड्डू वकील) 58, नरेंद्र त्रिवेदी 56, रामनारायण कुशवाहा 33 तथा मनोज व्यास को 29 मत मिले। 9 मत निरस्त हुए। सचिव पद पर रोचक मुकाबले में अनिल कुमार द्विवेदी ने 285 मतों से जीत दर्ज की। वे वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव (277 मत) से मात्र 8 मतों से आगे रहे। अभिलाष पटेरिया को 206 और बीरेंद्र तिवारी को 31 मत मिले। यहां 68 मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर लखन लाल द्विवेदी (327 मत), महिला उपाध्यक्ष पर रश्मि यादव (248 मत), सहसचिव पर सुरेंद्र मिश्रा (500 मत) तथा ग्रंथपाल पर मुकेश कुमार बाजपेई (458 मत) विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर आशीष पटैरिया को निर्विरोध चुना गया।

