Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में मानव संवेदना समिति के सहयोग से बुजुर्गों को ‘आसरा अभियान’ के तहत कंबल वितरित पुलिस अधीक्षक की आत्मीय बातचीत और ठंड में राहत:—बुजुर्गों के लिए ‘आसरा अभियान’ का स्पर्श"


टीकमगढ़। ठंड के मौसम में बुजुर्गों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने दिनांक 21 जनवरी 2026 को आसरा अभियान के अंतर्गत मानवीय संवेदना समिति के सहयोग से शहर के गऊघाट स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों, विशेषकर वृद्ध महिलाओं को ठंड से बचाना तथा उन्हें मानसिक और सामाजिक संबल प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने उनके दैनिक जीवन स्वास्थ्य समस्याओं और आवश्यकताओं को संवेदनशीलता के साथ जाना और आश्वस्त किया कि टीकमगढ़ पुलिस उनके साथ सदैव खड़ी है। साथ ही उन्होंने आसरा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के माध्यम से बुजुर्गों को समय समय पर आवश्यक एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

पुलिस अधीक्षक की स्नेहपूर्ण और आत्मीय बातचीत से बुजुर्ग अत्यंत प्रसन्न नजर आए। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए टीकमगढ़ पुलिस एवं मानवीय संवेदना समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल ठोस सहायता प्रदान करने का अवसर रहा बल्कि बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा और मानवीय संवेदना का सशक्त संदेश भी बना।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मानवीय संवेदना समिति के सदस्यों की सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें समाज में सहानुभूति और समानुभूति की भावना को मजबूत करती हैं तथा पुलिस के संवेदनशील और सकारात्मक कार्यों को सामने लाती हैं।

कार्यक्रम में मानवीय संवेदना समिति से मनीराम कठैल देवेंद्र योगी डॉक्टर योगरंजन इंजीनियर विवेक जैन साहित्यकार एचपी सिंह समाजसेवी स्वतंत्र कुमार जैन, समाजसेवी सुरेश मिश्रा समाजसेवी राधाचरण तिवारी सहित महिला सेल से प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा आरक्षक मानसी तिवारी कीर्ति बुंदेला तथा स्थानीय क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय प्रयास में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

टीकमगढ़ पुलिस का संदेश

टीकमगढ़ पुलिस समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाती रहेगी। ऐसी पहलें समाज में मानवता सहानुभूति और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती हैं।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad