कलेक्टर ने एसआईआर संबंधित प्राप्त दावा आपत्तियों के कार्य का तहसील छतरपुर में निरीक्षण किया
January 05, 2026
chhatarpur- कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सोमवार को तहसील कार्यालय छतरपुर पहुंचकर निर्वाचन शाखा में चल रहे एसआईआर अंतर्गत दावा आपत्तियों के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही दावा आपत्तियों के संबंध में जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से बात की और दस्तावेज मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लोग पूरे दस्तावेज लाएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को लोगो से सुनवाई का पुनः मौका देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अनावश्यक दावा आपत्ति रिजेक्ट ना करे। निरीक्षण के दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर द्वारा विधान सभा छतरपुर 51 के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नो मैपिंग किए गए मतदाताओं की सुनवाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सूक्ष्मता से दस्तावेजों को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अपने दस्तावेज पेश करने हेतु यदि मतदाता द्वारा अवसर चाहा गया हो तो उसे अगली पेशी में दस्तावेज पेश करने हेतु अवसर दिया जाए। सुनवाई के दौरान किसी भी परिस्थिति में पात्र मतदाता का नाम ना छूटे एवं अपात्र व्यक्ति का नाम काटने की लिए कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छतरपुर तहसीलदार कोर्ट का निरीक्षण किया। जिसमें लंबित नामांतरण, सीमांकन लंबित प्रकरण देखे। जिसके लिए कोर्ट पेशी बढ़ाने के तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कोई भी लंबित प्रकरण ना रहे। साथ ही लोक सेवा के राजस्व के अविवादित प्रकरण का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा 3 से 6 माह के नामांतरण एवं सीमांकन के कोई भी प्रकरण लंबित ना रहे। उन्होंने निराकृत प्रकरणों को भी देखा।
Tags

