Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

100 और 50 मीटर दौड़ में बांदा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी


0 39वें मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

 

शुभ न्यूज महोबा। 39वें मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जिला पंचातय अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी ने शुक्रवार को शांति के प्रतीक कबूतर और दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया गया। इसके बाद चित्रकूट धाम मंडल के परिषद विद्यालयों से आई छात्र छात्राओं ने दौड़ खोखो, कबड्डी और पीटी प्रदर्शन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में बांदा के आशीष और 50 मीटर बालिका वर्ग चित्रकूट की सबीना खातून ने पहला स्थान प्राप्त किया। सारा दिन चली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर की रिया ने प्रथम और बांदा की प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में चित्रकूट की सबीना खातून अव्वल रही, जबकि बांदा की सुमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बांदा के आशीष ने पहला और महोबा के अनुज ने दूसरा स्थान पाया। प्राथमिक वर्ग की बालिका कबड्डी प्रतियागिता में बांदा की टीम विजेता और महोबा की टीम उपविजेता रही। इसी तरह जूनियर वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में चित्रकूट की टीम विजेता और महोबा की टीम उपविजेता रही। क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद शफी और ब्लाक व्यायाम शिक्षक केके वर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा चित्रकूट बांदा और हमीरपुर के भी व्यायाम शिक्षकों ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग किया। प्रतियोगिताओं का लेखाजोखा तैयार करने में केके सोनी, बाबूलाल, गोपाल कृष्ण शुक्ला, हरीश स्वर्णकार ने मदद की। 


मंडलीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने महत्वपूर्ण है, बल्कि विजय प्राप्त करना नहीं। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेल के जरिए यही बच्चे आगे चलकर जिला प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास करता रहना चाहिए, इससे उन्हें कामयाबी मिलती है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला सेवा योजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेयी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राहुल मिश्रा, खंड शिक्षाधिकारी कबरई प्रवेश बाजपेयी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजानगर के प्रधानाचार्य कुलदीप तिवारी, जूनियर विद्यालय सिजहरी दयाराम वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैपुरा के शिक्षक हरीश सोनी, विजय वर्मा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad