0 प्रशिक्षण दौरान भूजल परिदृश्य पुस्तिका का किया किया गया विमोचन
शुभ न्यूज महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सेमिनार हाल में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सतत भूजल विकास एवं प्रबंधन विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 162 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग़ किया जिसमें वीरभूमि महाविद्यालय के छात्र छात्राएं, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राज्य सरकार से संबंधित एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महोबा के भूजल परिदृश्य की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टि प्रोफेसर सुशील बाबू, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी चित्रकूट धाम मंडल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं जल कलश भरकर जल संरक्षण संदेश के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके बाद सरस्वती वंदना और बुंदेलखंडी लोक नृत्य तथा जल नाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूर्ण लाभ उठाने व जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहन किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप कुमार रहे कार्यक्रम प्रबंधन डॉ. सोवित कुमार गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण समन्वयक जगदंबा प्रसाद ने प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया। परमार्थ समाज सेवी संस्थान के रामेश्वर एवं मंजू पाठक ने जिले में किये जा रहे जल संरक्षण एवं अटल भूजल योजना में अपनी प्रस्तुति दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश व जिले में भूजल से संबंधित प्रमुख मुद्दों को समझने में ज्ञान को समृद्ध करने कृत्रिम रिचार्ज भूजल में भू भौतिकी तकनीक का उपयोग व भूजल गुणवत्ता संबन्धी जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में भूजल प्रबंधन के लिए सार्वजनिक भागीदारी के साथ क्रियान्वयन योग रणनीतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम की समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम केंद्रीय भूमिगत जल बोर्ड क्षेत्रीय निदेशक संदीप कुमार स्वरूप के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया,संचालन विपिन कुमार मिश्रा वैज्ञानिक एवं डॉ. संतोष कुमार पांडे ने किया।


