शुभ न्यूज, छतरपुर। कहते है सत्ता का नशा सिर चढ़ बोलता है और यह मंगलवार को देखने को मिल गया। अभी हाल ही में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी जिसमें पंकज पाण्डे को नया भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। जैसे ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पद मिला वैसे ही पंकज ने सबसे पहले अपनी गाड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की नैम प्लेट लगवा ली। गाड़ी में काली फिल्म चढ़ी हुई थी, हूटर लगा हुआ था और गाड़ी का बीमा नहीं था । सत्ता का नशा ऐसा की यातायात के सभी नियम कानून ताक पर रखकर नेता जी गाड़ी से निकल पड़े।
जैसे ही इस गाड़ी पर आईपीएस लेखराज मीणा जो अभी हाल ही में ओरछा रोड थाना प्रभारी बनाये गये है उनकी नजर पड़ी तो गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी पंकज पाण्डे की है। जिस पर चालानी कार्यवाही की गई है।



