Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

शांति व सौहार्द बनाए रखने पर नगर निरीक्षक रवि भूषण पाठक का सम्मान होली पर्व और जैन समाज के जुलूसों के सफल आयोजन पर धर्म प्रभावना समिति ने जताया आभार


टीकमगढ़। होली पर्व तथा जैन समाज के धार्मिक जुलूसों के दौरान शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की सराहनीय भूमिका के लिए धर्म प्रभावना समिति जैन समाज द्वारा प्रभारी नगर निरीक्षक रवि भूषण पाठक का सम्मान किया गया।

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने जानकारी देते हुए बताया कि होली पर्व एवं जैन समाज के जुलूसों के दौरान नगर निरीक्षक रवि भूषण पाठक स्वयं अपने पुलिस स्टाफ के साथ लगातार सक्रिय रहे। उनके मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान शहर में भाईचारे शांति और अपनत्व का माहौल बना रहा, जिसकी समाजजनों ने सराहना की।

इसी के तहत धर्म प्रभावना समिति जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निरीक्षक रवि भूषण पाठक को माला शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पुलिस स्टाफ का भी अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग से गजेंद्र सिंह प्रदीप सग्गी, आरक्षक आकाश पांडे प्रधान आरक्षक गजधर प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं जैन समाज की ओर से संतोष पठा नरेंद्र जनता ज्ञानचंद पठा रतनेश जैन सार्थक जैन समकित जैन सहित समाज के अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच ऐसा समन्वय ही शहर में सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों को शांति सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad