Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

गैस की किल्लत...हल्लाबोल


बोले मोदी जी या तो नाली से गैस बनाने का फॉर्मूला दो या इस्तीफा
छतरपुर। छतरपुर जिले में मचे गैस संकट और सिलेंडर के लिए दर-दर भटकती जनता के समर्थन में अब छात्र संगठन एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।
सरकार पर साधा निशाना: मांगा नाली वाली गैस का फॉर्मूला
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि गरीब की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। मोदी जी ने एक बार कहा था कि नाली की गैस से भी चाय बनाई जा सकती है, तो अब या तो वो देश की जनता को नाली से गैस बनाने का फॉर्मूला दे दें या फिर इस नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की नई गाइडलाइंस और गैस एजेंसियों की लापरवाही के कारण आम जनता और बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। छात्रों का कहना है कि वे पढ़ाई छोड़कर घंटों गैस की कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।इस उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से अजय बिंदुआ, कुलदीप शर्मा, मंगल कुशवाहा, गौरव रिछरिया, बिट्टू गोस्वामी, अंशुल तिवारी, आशीष, अजय, अंकित अहिरवार सहित दर्जनों छात्र नेता उपस्थित रहे। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर गैस वितरण की प्रक्रिया सुचारू नहीं की गई, तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad